दिनांक 07.07.23 आदरणीय प्रमुख सचिव ऊर्जा के साथ हुई बैठक एवं MoM के अनुसार जॉइंट वेंचर पर अभियंता संघ के सभी बिंदुओं पर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंधन से अभियंता संघ द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर संज्ञान लेने के लिए बैठक प्रस्तावित थी l ज्वाइंट वेंचर से होने वाले नुकसान के सभी बिंदुओं को प्रबंधन के सामने अभियंता संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुरजोर तरीके से रखे गए l जॉइंट वेंचर से आम उपभोक्ता पर पड़ने वाले भार, विधुत कर्मी के भविष्य सहित वेतन ,पेंशन, शासन , जनरेटिंग कंपनी के होने वाले नुकसान के सभी बिंदुओ को अभियन्ता संघ द्वारा विस्तार में ,
रखा गया l जल्द ही बैठक का ब्यौरा ऊर्जा विभाग को भेजा जाएगा l
नरेंद्र चन्देल
प्रचार सचिव
अभियंता संघ
